jharkhand weather heat wave alert in 4 districts Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 4 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट; आग उगलेगा सूरज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 4 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट; आग उगलेगा सूरज

झारखंड के कुछ हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में बताया गया है कि इसमें अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

Fri, 17 April 2026 11:02 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 4 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट; आग उगलेगा सूरज

Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में बताया गया है कि इसमें अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में राज्य भर में तापमान 33.5 से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इस दौरान मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

इन जिलों में चलेगी हीटवेव

झारखंड मौसम विभाग ने बताया कि जिन जिलों में हीट वेव चलने की आशंका है उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। आईएमडी में उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि मौसम शुष्क रहेगा और कल से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इन सात जिलों के लिए ऊष्म लहर के संबंध में 'येलो' चेतावनी जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन होगा रद्द, क्या है वजह

इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में 19 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा, राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड हाई कोर्ट का आदेश, अब जंगलों के 500 मीटर दायरे के बाहर ही होगा खनन

कहां ज्यादा तापमान

पिछले 24 घंटों में पलामू के डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद रांची के हिनू में 37.7 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल कॉलेज बनेंगे झारखंड के ये चार सदर अस्पताल, देखें लिस्ट