झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट
झारखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 65 अधिकारियों का तबादला किया, उन्हें नयी नियुक्तियां दी हैं।

झारखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 65 अधिकारियों का तबादला किया, उन्हें नयी नियुक्तियां दी हैं। इसके अलावा कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 17 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
शशि प्रकाश देवघर के उपायुक्त
2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त और मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
माइकल राज को नई जिम्मेदारी
गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस को पुलिस महानिरीक्षक (रेल) बनाया गया है, जबकि पलामू जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को बोकारो का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, बोकारो के आईजी सुनील भास्कर का तबादला झारखंड सशस्त्र पुलिस में किया गया है।
निधि दुबे सरायकेला-खसरावां की नई एसपी
पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि दुबे को मुकेश कुमार के स्थान पर सरायकेला-खरसावां का नया एसपी बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। रांची ग्रामीण के एसपी प्रवीण पुष्कर को देवघर का एसपी बनाया गया है और अजय कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का एसपी नियुक्त किया गया है।




साइन इन