झारखंड में मानवता शर्मसार; शादी समारोह से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 5 युवकों ने की वारदात
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया।

झारखंड के लातेहार जिले से एक खतरनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां पर जिले के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में गई एक लड़की के साथ गांव के पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बलात्कार करने के बाद आरोपी युवकों ने पीड़िता को धमकी देकर आधी रात को जंगल में ही छोड़ दिया।
इन अनहोनी के बाद पीड़ित लड़की जैसे-तैसे देर रात अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया
वारदात की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश बहुत तेजी के साथ जारी है।
रांची में भी नाबालिग से गैंगरेप, चार नाबालिगों ने की वारदात
एक जन्मदिन की पार्टी में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
गिरिडीह में डूबने से युवती व किशोरी की मौत
उधर गिरिडीह जिले में एक कुएं में गिरने से एक युवती और किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को सरिया पुलिस थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में हुई।
मृतकों में से एक की पहचान नगमा खातून (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दूसरी मृतक 15 वर्षीय लड़की है। सरिया के थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने कहा, 'शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वे कुएं में कैसे गिरीं।'
उन्होंने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर 16 अप्रैल को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामकुम पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया, 'पीड़िता और चारों आरोपी दोस्त थे। घटना में हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक की जन्मदिन पार्टी में हुई। पार्टी में आरोपियों ने शराब पी और कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया।'
सिंह ने बताया, 'चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। लड़की की चिकित्सा जांच कराई जा रही है।' पुलिस ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट के साथ)




साइन इन