26 को बदल जाएगा झारखंड का मौसम, कई जिलों में होगी बारिश; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य में अब हवा के रूख में बदलाव हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी की जगह आंशिक तौर पर नम हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।
कई जिलों में होगी बारिश
झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि 26 को प्रदेश के कई जिलों छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है। लेकिन, इससे मौसम में व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। इस दौरान रात की ठंड में कमी आएगी।
कहां कितना तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छाए रहे। रांची के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आयी। यहां का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का 29.5 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी आने के कारण अगले चार दिन आंशिक बादल छाएंगे। इससे अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा। लेकिन, न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छाए रहने के कारण रात की ठंड में भी कमी आ सकती है। नम हवा के लगातार आने से बादल घने हो सकते हैं। 26 को रांची समेत राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।




साइन इन