jharkhand weather forecast heavy rainfall and thunderstorm in many districts imd update झारखंड में मौसम का कहर! तेज बारिश और हवाओं से 9 डिग्री तक गिर गया तापमान; 5 लोगों की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में मौसम का कहर! तेज बारिश और हवाओं से 9 डिग्री तक गिर गया तापमान; 5 लोगों की मौत

झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश के दौरान वज्रपात से दो महिला और एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ घायल हैं।

Sat, 30 May 2026 06:32 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में मौसम का कहर! तेज बारिश और हवाओं से 9 डिग्री तक गिर गया तापमान; 5 लोगों की मौत

Jharkhand Mausam: झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश के दौरान वज्रपात से दो महिला और एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ घायल हैं। वज्रपात से रांची जिले के इटकी में एक 12 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और एक अन्य घायल हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

गढ़वा के कांडी थानांतर्गत गाड़ाखुर्द गांव में वनखेता टोला निवासी 45 साल की सोनमतिया देवी की मौत हो गई। इसी जिले के मेराल स्थित बानाजंघा गांव में वज्रपात से 32 वर्षीय युवक उदय सिंह की मौत हो गई। इधर, धनबाद के राजगंज के चुंगी गांव में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा बोकारो के पिंड्राजोरा के बाबूडीह गांव में 21 साल के अमित कुमार महतो की मौत वज्रपात से हो गई। गिरिडीह के बेंगाबाद में एक बच्ची बेहोश हो गई। इधर, पलामू के नौडीहा अंचल क्षेत्र के खैरादोहर टोला बसकटिया गांव में वज्रपात से तीन लोग घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल लागू, डीसी करेंगे मॉनिटरिंग

कोडरमा में भी एक मौत

वहीं कोडरमा जिले के झड़ीटांड़ निवासी पूनम देवी वज्रपात से घायल हो गईं। उधर, हजारीबाग में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए। गुमला जिले में बारिश के दौरान शहर में बिजली घंटों बाधित रही। इस बारिश कोखरीफ फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। उधर, सिमडेगा के बानो स्थित भंडार टोली में वज्रपात से नौ मवेशी मर गए। वहीं रामगढ़ के गोला में वज्रपात से एक नीम के पेड़ में आग लग गई, हालांकि जानमाल को क्षति नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? इन 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जून तक का हाल

5 से 9 डिग्री तक गिरा तापमान, गर्मी से राहत

पलामू, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर, कोयलांचल, संताल और कोल्हान समेत राज्यभर में शुक्रवार को कहीं ज्यादा तो कहीं छिटपुट बारिश हुई। तापमान में 5 से 9 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज में जमकर बारिश हुई। पाकुड़ समेत देवघर, गोड्डा और जामताड़ा में भी बारिश सूचना है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी छिटपुट बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माओवादी ने लेवी के पैसे से बेटी का मेडिकल में कराया था दाखिला

अगले 3 दिन रहेगा खराब मौसम

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तूफानी हवाओं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में बारिश भी होगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।