jharkhand weather forecast heat with rainfall imd alert झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से तेज गर्मी का अपडेट दिया। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अपडेट भी दिया है।

Wed, 17 June 2026 06:30 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, झारखंड
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, कब होगी बारिश; IMD ने बताया

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दो दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप से सड़कों पर अपेक्षकृत लोगों की आवाजाही दोपहर में थोड़ी कम दिखी। बाजार में भी दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। बिजली कटौती वाले इलाकों में गर्मी और उमस के कारण बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। सदर और एमजीएम अस्पतालों में भी वायरल फीवर और पेट संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दि तक कोल्हान क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। इस दौरान तेज धूप और उमस बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 से 22 जून के दौरान धूल भरी आंधी चलने, बिजली कड़कने और 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं चलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव: अब NDA विधायक ले जाए जा रहे होटल, क्या रणनीति?

इन राज्यों में हीटवेव

देश के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। विदर्भ में 19 जून तक, तेलंगाना में 18 जून तक और छत्तीसगढ़ में 17 जून तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में देश का सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही कोंकण, गोवा, विदर्भ और ओडिशा जैसे तटीय एवं मध्य क्षेत्रों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव: 4 वोटों के फेर में फंसा NDA, कांग्रेस भी ऐक्टिव

3 दिन मछुआरों के लिए अलर्ट

खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 16 से 21 जून के बीच बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर और अरब सागर के तटीय इलाकों में न जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसानों के लिए कृषि परामर्श जारी किया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बागवानों को ओलावृष्टि से फसलों को बचाने के लिए हेल-नेट का उपयोग करने तथा पूर्वोत्तर तथा केरल के किसानों को भारी बारिश के मद्देनजर खेतों में जलभराव रोकने के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में चेन छीन कर भाग रहे थे बदमाश, फिर बरसा दी पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां