Jharkhand Miscreants fleeing after snatching chain started firing at police in jamshedpur झारखंड में बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग; चेन छीन कर भाग रहे थे बदमाश; फिर बरसा दी पुलिस पर गोलियां, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग; चेन छीन कर भाग रहे थे बदमाश; फिर बरसा दी पुलिस पर गोलियां

झारखंड के जमशेदपुर में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 

Tue, 16 June 2026 07:36 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, Jamshedpur
share
झारखंड में बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग; चेन छीन कर भाग रहे थे बदमाश; फिर बरसा दी पुलिस पर गोलियां

झारखंड के जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में टेल्को में चेन छिनने के बाद भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं, फिर भी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। घटना सोमवार देर शाम लगभग सात बजे जैप-6 के पास की है। बदमाशों के पास से एक पिस्तौल और गोलियां बरामद हुई हैं। वहीं, गिरफ्तार बदमाशों में एक हरपाल सिंह उर्फ गबरू गोलमुरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वह चेन छिनतई, लूट और डकैती जैसे कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है।

टेल्को में महिला से छीनी चेन

बताया जाता है कि टेल्को स्थित घड़ी पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी कर दी। आरोपियों के भागने की सूचना देते हुए अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

साकची की तरफ भाग रहे थे

बदमाश बारीडीह गोलचक्कर होते साकची की ओर भाग रहे थे। सूर्य मंदिर मोड़ के पास पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की। यह देख बाइक मोड़ सूर्य मंदिर की ओर भागने लगे। लेकिन, पीछा कर रही पुलिस टीम ने सूर्य मंदिर गेट के समीप उनकी बाइक को धक्का मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस के अनुसार गिरने के बाद भागने की कोशिश में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। फिर भी पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव: भाकपा माले का बड़ा ऐलान, दोनों विधायक कहां करेंगे वोट?

सिदगोड़ा डकैती में सामने आया था हरपाल का नाम

जून 2025 में सिदगोड़ा क्षेत्र में एक घर में डकैती की घटना में भी हरपाल का नाम सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि बीते एक माह में शहर में हुई कई छिनतई की वारदातों में भी इसी गिरोह की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मौसम का कहर! वज्रपात से 8 लोगों की मौत; फिर आंधी का अलर्ट

रेकी कर रहा बदमाश का एक रिश्तदार हिरासत में

घटनास्थल के आसपास रेकी कर रहे एक अन्य आरोपी के परिजन को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, सूचना मिलते ही सिदगोड़ा, टेल्को, सीतारामडेरा, साकची, बिष्टूपुर और बिरसानगर थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिए जैप-6 कार्यालय ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत