5 दिन खराब रहेगा झारखंड का मौसम, होगी झमाझम बारिश; तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट
झारखंड में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मंगलवार को जहां राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, वहीं बुधवार से 5 दिन आंधी-बारिश और ठनका गिरने के आसार हैं।

Jharkhand Mausam: झारखंड में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मंगलवार को जहां राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, वहीं बुधवार से पांच दिन आंधी-बारिश और ठनका गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। संताल के सभी जिलों समेत गिरिडीह, धनबाद, बोकारो में ऑरेंज तो बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।
क्यों हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के आसपास कई सिस्टम बने हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव की रेखा (ट्रफलाइन ) बिहार, बंगाल हिमालय के तराई क्षेत्र तक कायम है। इस कारण आंधी-बारिश की संभावना है। चार दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण मौसम ठंडा रह सकता है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम में 16.6 गुमला में 10.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
तेजी से गिरा तापमान
राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश के कारण दिन के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम पारा करीब एक डिग्री नीचे गिरकर 33.8 डिग्री पर आ गया।




साइन इन