Train will run in Jharkhand for 6 Jyotirlinga and Shirdi Darshan 6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए झारखंड में चलेगी ट्रेन, जानिए किराया और टाइम, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए झारखंड में चलेगी ट्रेन, जानिए किराया और टाइम

छह ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के द्वारा चलाई जाएगी। 

Tue, 31 March 2026 08:54 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए झारखंड में चलेगी ट्रेन, जानिए किराया और टाइम

छह ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के द्वारा चलाई जाएगी। ये जानकारी सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन में हुई प्रेसवार्ता में आईआरसीटीसी रांची के संयुक्त महाप्रबंधक एसके सोरेंग ने दी।

6 ज्योतिर्लिंग कौन से हैं

बताया कि इस ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को झारसुगुड़ा से होगा। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। यात्रा के दौरान उज्जैन का श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका का श्री द्वारकाधीश मंदिर व श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी का श्री साईं दर्शन, नासिक का श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग व औरंगाबाद का श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग से रेप केस में HC ने मांगा जवाब, 6 दिन बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?

जानिए एक व्यक्ति का किराया

यात्रियों को स्लीपर श्रेणी के लिए 23315, थर्ड एसी का 41570, सेकेंड एसी का 50410 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा। यह ट्रेन रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल बाद अदालत ने माना वो निर्दोष था, पर 'भागने' की मिलेगी सजा

कहां और कब से चलेगी ट्रेन

दो अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन वाया रांची होकर होगी। यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह पांच बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे रांची पहुंचेगी। पुरुलिया से यह ट्रेन तीन अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहां से शाम पांच बजे रवाना होगी और रांची शाम 7.35 बजे पहुंचेगी।