झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल, इन 6 जिलों में होगी बारिश; कब चलेगी हीट वेव
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य में शुक्रवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। कमोबेश राज्य के हर हिस्से में मौसम साफ रहा। सबसे ज्यादा गर्मी पलामू प्रमंडल में रही। पलामू का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है।

JharKhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य में शुक्रवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। कमोबेश राज्य के हर हिस्से में मौसम साफ रहा। सबसे ज्यादा गर्मी पलामू प्रमंडल में रही। पलामू का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों समेत संताल और कोल्हान में आंशिक बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। पलामू समेत शेष झारखंड में गर्मी का प्रभाव रहेगा।
वहीं, रविवार से राज्य में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गयी है। शुक्रवार को राज्य के संताल और कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, रविवार से अगले तीन दिन तक राज्य में कोल्हान और पलामू के साथ आसपास के जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान के जिलों में बारिश होने के कारण तापमान में मामूली कमी आई है। रांची में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। राज्य में सबसे अधिक बारिश 37.4 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में हुई। इसके अलावा रामगढ़ और कुछ अन्य जगहों पर बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा। यह पिछले दिनों के तापमान 37.7 के मुकाबले कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक एक ट्रफ लाइन कायम है। यह झारखंड होकर गुजर रहा है। इससे यहां आंशिक बादल छाएंगे।
मौसम का पूर्वानुमान
लू की चेतावनी: राज्य में रविवार से अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसका मुख्य असर पलामू, कोल्हान और उनके आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा।
अगले 24 घंटे की स्थिति
पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों, संताल और कोल्हान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
बारिश का अनुमान
शुक्रवार को राज्य के संताल, कोल्हान, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ट्रफ लाइन का प्रभाव
बिहार से छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है जो झारखंड से होकर गुजर रही है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।




साइन इन