सूखने लगी झारखंड-छत्तीसगढ़ का लाइफलाइन नहर नदी, बढ़ने लगी चिंता
सूखने लगी झारखंड-छत्तीसगढ़ की लाइफलाइन कनहर नदी फोटो गोदरमाना एक: झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित

गोदरमाना, प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी के बीच झारखंड-छत्तीसगढ़ के लोगों की लाइफलाइन कनहर नदी अब सूखने के कगार पर पहुंच गया है। नदी सूखने से सीमांत क्षेत्र गोदरमाना सहित अन्य इलाकों में जलस्तर काफी नीचे जा रहा है। अभी से ही कई चापाकलों से पानी कम निकलने लगा हे। पंद्रह दिन पहले बना स्व दुखी साव के घर के पास का चापाकल सुबह आठ से दस जार पानी देने के बाद बंद हो जाता है। उसी तरह सड़क के किनारे उपेंद्र प्रसाद के घर के पास के लगा चापाकल का हाल भी यही है। घटते जल स्तर का सीधा प्रभाव यहां के स्थानीय लोगों पर पड़ रहा है।
यहां का पूरा क्षेत्र पानी के लिए चापाकल के पर ही निर्भर है। अगर यही स्थिति रही तो पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ेगा। गोदरमाना के कई किसान अपने खेतों में भिंडी, नेनुआ, बोदी, खीरा, टमाटर सहित कई तरह की सब्जियां लगाए हुए हैं। अगर कनहर नदी सूख जाती है तो इन किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कनहर नदी के सूखने से असर गोदरमाना, हाटदोहर, लीलापत्थर, जेनेवा, भंवरी सहित कई गांवों पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन