झारखंड में नगर सरकार के लिए आज डाले जाएंगे वोट, 2445 मतदान केंद्र संवेदनशील
झारखंड के 9 नगर निगमों सहित 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हैं और पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस की ओर से सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

झारखंड के 9 नगर निगमों समेत 48 नगर निकायों के लिए सोमवार को मतदान होगा। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी। रांची समेत राज्य के सभी जिलों के डिस्पैच सेंटरों से पोलिंग पार्टियां तय पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
वार्ड पार्षद के लिए कल 5562 उम्मीदवार
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले होने वाले निकाय चुनाव की वोटिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कल 562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए कल 5562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
महापौर, अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्यों का चुनाव
झारखंड के 43,43,295 मतदाता महापौर, अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। राज्य के 1087 वार्डों में चुनाव होगा। इसके लिए 2134 भवनों में 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 963 सामान्य, 2445 संवेदनशील और 896 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
कुल 4307 मतदान केंद्र
झारखंड के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
43,43,295 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। कुल 43,43,295 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 542 मेयर/अध्यक्ष और 5562 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सफेद रंग का बैलेट पेपर
नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। मेयर और अध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर होगा जबकि पार्षद और पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। मतदान केंद्रों पर एक ही मत पेटी रखी जाएगी। इसी में मेयर या अध्यक्ष और पार्षद या पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर डालने होंगे। वोटर किसी एक प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगाकर अपना वोट डालेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निर्वाचन आयोग ने सभी जिला प्रशासन को मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी मतदानकर्मी रविवार शाम तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदान में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन