jharkhand rajyasabha election on 2 seats congress jmm bjp equation INDIA या NDA, कौन जीतेगा झारखंड की 2 राज्यसभा सीटें? समझें वोटों का पूरा गणित, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

INDIA या NDA, कौन जीतेगा झारखंड की 2 राज्यसभा सीटें? समझें वोटों का पूरा गणित

झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन दो राज्यसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा मजबूत है।

Sun, 31 May 2026 08:26 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
INDIA या NDA, कौन जीतेगा झारखंड की 2 राज्यसभा सीटें? समझें वोटों का पूरा गणित

संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। 18 जून को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें झारखंड की खाली दो राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। झारखंड में शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने के बाद दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों तरफ से ही दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा समीकरणों में मजबूत दिखाई दे रहा है। आइए समझते हैं कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटें किसके हिस्से में जा सकती हैं।

क्या है वोटों का समीकरण

बता दें कि झारखंड की राज्यसभा सीटों पर जीत के लिए एक सीट पर 28 विधायकों की जरूरत होगी। इसमें इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 16 विधायक, जेएमएम के पास 34, राष्ट्रीय जनता दल के पास 4 और भाकपा माले के पास कुल 2 सीटें हैं। ऐसे में अगर जेएमएम की तरफ से एक प्रत्याशी होगा तो 28 वोटों की जरूरत उसे होगी। इसके बाद की बचे 6 वोटों की वोटिंग तय करेगी कि दूसरी सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा। चूंकि माना जा रहा है कि इन चुनावों में एक सीट कांग्रेस और एक जेएमएन ने आपसी समझौते के तहत बांट ली है। ऐसे में कांग्रेस को अपने 16 विधायकों के साथ-साथ जेएमएम के 6, आरजेडी के 4 और भाकपा माले के 2 विधायकों के वोट की भी जरूरत होगी। अगर यही समीकरण इंडिया गठबंधन के साथ रहता है तो झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

एनडीए के पास कितने विधायक

बता दें कि झारखंड में कुल विधायकों की संख्या 81 है। इसमें से 56 विधायक इंडिया गठबंधन के पास हैं, जबकि 24 विधायक एनडीए के पास हैं। ऐसे में एक सीट पर जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत है, लेकिन भाजपा के नेतृ्त्व वाले एनडीए गठबंधन के पास मात्र 24 विधायक हैं। एनडीए के 25 विधायकों में भाजपा के पास 21, आजसू के पास 2, एलजेपी के पास 1, जेडीयू के पास 1 विधायक हैं। इनके साथ ही एक विधायक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पास है, जिसके विधायक टाइगर जयराम महतो हैं। ऐसे में अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक सीट पर जेएमएम की जीत तय है। हालांकि, एनडीए भी एक सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में नहीं होगी बालू की किल्लत, इन 17 घाटों पर मिली खनन की मंजूरी
ये भी पढ़ें:झारखंड आंदोलनकारियों का आर-पार का ऐलान, 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह आंदोलन का निर्णय