jharkhand me aj hogi jhamajham barish 11 jilon me thunderstorm ka orange alert झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी

शनिवार को तेज गर्जना और कड़कती बिजली के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रांची में 42.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रविवार के लिए रांची समेत 11 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इन जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Sun, 31 May 2026 07:05 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी

Jharkhand Rainfall: झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिसके बाद तेज हवा और गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। सुबह 7 बजे के बाद मौसम काफी खराब हो गया और देखते ही देखते चारों तरफ अंधेरा छा गया। तेज गर्जना और कड़कती बिजली के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रांची में 42.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रविवार के लिए रांची समेत 11 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इन जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

हवाई यातायात पर असर

खराब दृश्यता के कारण सुबह के समय विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु से रांची आ रहे 4 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि मौसम में सुधार होने के बाद, करीब तीन से चार घंटे बाद इन विमानों ने कोलकाता से वापस रांची के लिए उड़ान भरी और लौटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में नहीं होगी बालू की किल्लत, इन 17 घाटों पर मिली खनन की मंजूरी

शहर की स्थिति, सड़कों पर जलजमाव

घंटे भर हुई इस मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया। शहर की अंदरुनी गलियों, स्टेशन रोड और मेन रोड जैसी मुख्य सड़कों पर पानी बहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रांची। बारिश के दौरान अंधेरा इतना गहरा गया कि सुबह में दृश्यता 450 मीटर हो गई। इससे रांची आ रहे विमान एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सके। कोलकाता-रांची का विमान सुबह 8:05 बजे रांची के आसमान से ही डायवर्ट होकर कोलकाता चला गया। यह विमान करीब 4 घंटे लेट से रांची पहुंचा। सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रांची आने वाला इंडिगो का विमान भी डायवर्ट होकर कोलकाता चला गया। यह विमान करीब 3 घंटे लेट से 11 बजे रांची लौटा। सुबह 8:55 बजे बेंगलुरु से रांची आने वाला एयर इंडिया का विमान भी डायवर्ट कर कोलकाता भेज दिया गया। यह विमान करीब ढाई घंटे लेट से रांची आया। वहीं, एयर इंडिया का दिल्ली-रांची विमान सुबह 9 बजे कोलकाता डायवर्ट हुआ और ढाई घंटे लेट से रांची आया। शाम में दिल्ली, हैदराबाद समेत अन्य स्थानों से आने वाले विमान भी घंटे भर विलंब से रांची पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई सवा करोड़ रुपए की अवैध शराब

रांची का न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे

बारिश के कारण रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में आठ डिग्री नीचे है। यहां का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य की तुलना में करीब पांच डिग्री नीचे आ गया है। रांची का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपरी भाग स्थित साईक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय भाग तक निम्न दबाब के कारण बारिश हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? इन 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, 4 जून तक का हाल

बारिश के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावन

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। यहां हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से चल सकती है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश व कहीं कहीं वज्रपात होने की संभावना जतायी गयी है।

आज ऑरेंज अलर्ट

11 जिलों में चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के 11 जिलों में रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है। इन जिलों में मौसम के खतरे को देखते हुए कहीं-कहीं वज्रपात (बिजली गिरने) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।