पति को पसंद नहीं करती थी, पहले जहर दिया फिर गला घोंटकर मार डाला; झारखंड में जल्लाद बनी पत्नी
झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को पहले जहर दे दिया और फिर गला दबाकर मार डाला। आरोपी महिला अधिकांश समय अपने मायके में बिताती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ भी संबंध था।

झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को पहले जहर दे दिया और फिर गला दबाकर मार डाला। आरोपी महिला अधिकांश समय अपने मायके में बिताती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ भी संबंध था।
झारखंड के पलामू जिले में अपने पति को जहर देकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 22 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना नवजयपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरी गांव में घटी।
सदर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने 24 साल के व्यक्ति का गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया कपड़ा बरामद किया है, जिस पर उल्टी के निशान थे। साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित के पिता सत्येंद्र यादव ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एसडीपीओ ने बताया कि एक विशेष जांच दल गठित किया गया। मौके पर पहुंचने पर दल को मृतक का शव एक कमरे में पड़ा मिला। उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी।
जांच के दौरान पुलिस को शव के पास एक कपड़ा मिला जिस पर उल्टी और खून के धब्बे थे, जिससे साजिश का संदेह पैदा हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी और उसने उसके खाने में कुछ गोलियां मिला दी थीं।
पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित की हालत बिगड़ी और उसे उल्टी होने लगी तो उसने कथित तौर पर कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दंपति की शादी 2024 में हुई थी और उनका एक साल का बेटा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अपना अधिकांश समय अपने मायके में बिताती थी।
जांचकर्ताओं ने यह भी बताया कि दंपति के बीच पहले भी झगड़े हुए थे। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ भी संबंध था। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।




साइन इन