Jharkhand govt announces task force in districts to crack down on narcotics trade झारखंड में ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में मंत्री ने की घोषणा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में मंत्री ने की घोषणा

राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने विधानसभा में कहा कि जल्द ही राज्य की जेलों में 4जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे, ताकि जेल के अंदर मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग को रोका जा सके।

Sat, 14 March 2026 07:52 PMSourabh Jain पीटीआई, रांची, झारखंड
share
झारखंड में ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, विधानसभा में मंत्री ने की घोषणा

झारखंड विधानसभा में शनिवार को राज्य में बढ़ते अवैध ड्रग्स के कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा गूंजा, जिसके बाद प्रदेश के आबकारी मंत्री योगेंद्र महतो ने इन सवालों का जवाब देते हुए राज्य के सभी जिलों में नशीले पदार्थों और ड्रग्स के व्यापार पर नकेल कसने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करने की घोषणा की।

इस बारे में कई विधायकों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए महतो ने कहा, 'सरकार राज्य के भीतर ड्रग्स के व्यापार पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, इसके लिए हर जिले में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, और अवैध ड्रग्स के खिलाफ एक सघन अभियान भी चलाया जाएगा।'

भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने उठाया था मुद्दा

दरअसल भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के हजारीबाग और रामगढ़ जिलों समेत कई अन्य जिलों में सफेद जहर (ब्राउन शुगर और हेरोइन) का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हजारीबाग के साथ-साथ रामगढ़ जिले के पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में ड्रग्स का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, और इसका असर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी पड़ रहा है और क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में इन छात्रों को IAS की कोचिंग दिलाएगी झारखंड सरकार, फ्लैट भी लिए जाएंगे

चौधरी बोले- नशे की वजह से अपराधों का ग्राफ भी बढ़ रहा

इसके बाद सदन में आंकड़े पेश करते हुए चौधरी ने बताया कि, 'झारखंड में साल 2019 और 2023 के बीच NDPS एक्ट के तहत लगभग 2,396 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2023 से 2026 के बीच जिलावार मामलों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।' भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में जिस तरह हजारीबाग और आसपास के थाना क्षेत्रों से करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद हुई है, उससे राज्य के भीतर ड्रग माफियाओं की गहरी पैठ होने का पता भी चलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा; 25k वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक, शरीर में लगी आग

देवेंद्र ने जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया

उधर जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने झारखंड के जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर रोक लगाने को लेकर 4जी या 5जी जैमर लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में प्रभारी मंत्री ने बताया था कि जेलों में 4जी या 5जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी मांगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के होटलों में अब रुकना होगा महंगा, पर्यटकों पर लगेगा सिटी टूरिस्ट टैक्स

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि जल्द ही राज्य की जेलों में 4जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे, ताकि जेल के अंदर मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग को रोका जा सके।