Jharkhand: Narcotics, illicit liquor worth over Rs 2.5 cr seized, 7 held झारखंड में 2.5 करोड़ का नशीला पदार्थ और नकली शराब जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में 2.5 करोड़ का नशीला पदार्थ और नकली शराब जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त की है। पुलिस राज्य के अलग-अलग जिलों में चलाए गए अभियान में 7 तस्करों को भी दबोचा है।

Mon, 11 May 2026 10:05 PMRatan Gupta रांची, पीटीआई
share
झारखंड में 2.5 करोड़ का नशीला पदार्थ और नकली शराब जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने 2.54 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ और अवैध शराब जब्त की है। पुलिस राज्य के अलग-अलग जिलों में चलाए गए अभियान में 7 तस्करों को भी दबोचा है। नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।पुलिस ने खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और रामगढ़ समेत पांच जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर यह कार्रवाई की।

सिमडेगा में 2.08 करोड़ का माल जब्त

सबसे बड़ी बरामदगी खूंटी जिले में हुई, जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1,388 किलोग्राम पोस्ता भूसी (पॉपी हस्क) जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। रानिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि ट्रक से 69 बोरे में भरी पोस्ता भूसी बरामद हुई है। वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजीकृत है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बिहार और असम की महिलाओं से बदसलूकी, नस्लीय टिप्पणी और मारपीट का आरोप
ये भी पढ़ें:जबलपुर में स्कूटी पर आए 3 गुंडों ने घर के बाहर बरसाए बम, खौफनाकCCTV वीडियो वायरल

अन्य जिलों में भी पकड़ा गया माल

इसी जिले में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में दो इंटरस्टेट ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, सिमडेगा जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर 43 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस भी मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटा-बेटी, पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश, ट्रिपल मर्डर कर खुद बुलाई पुलिस

गिरफ्तारी पर आरोपियों ने कबूली तस्करी की बात

सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कई बार नशीले पदार्थों की खेप पहुंचा चुके हैं।बोकारो जिले में भी पुलिस ने दो प्लास्टिक बैग से 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 23.5 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब जब्त

इसके अलावा रामगढ़ जिले के अपर खाखरा गांव में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यहां से 250 पेटी नकली विदेशी शराब, 1,800 लीटर तैयार शराब और 1,600 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में अधिकारियों को राज्य में नशे के नेटवर्क और सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश दिए जाने के बाद की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर 45 साल के अधेड़ ने दी जान
ये भी पढ़ें:चित्तौड़गढ़ में काम खत्म करके घर लौट रहे थे MP के मजदूर, सड़क हादसे में 3 की मौत