Three miscreants hurled bombs outside a house in Jabalpur, CCTV video जबलपुर में स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बरसाए बम, खौफनाक CCTV वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जबलपुर में स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बरसाए बम, खौफनाक CCTV वीडियो वायरल

स्कूटी पर सवार होकर 3 बदमाश आदित्य सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर आते हैं और एक के बाद एक बम बरसाना शुरू कर देते हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

Mon, 11 May 2026 07:14 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
जबलपुर में स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बरसाए बम, खौफनाक CCTV वीडियो वायरल

जबलपुर में गुंडों-बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि घर के बाहर दनादन बम बरसा रहे हैं। मामला न्यू शोभापुर इलाके का है। स्कूटी पर सवार होकर 3 बदमाश आदित्य सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर आते हैं और एक के बाद एक बम बरसाना शुरू कर देते हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश लड़के आते हैं और स्कूटी रोककर घर के ऊपर एक के बाद एक बम फोड़ने लगते हैं। सीसीटीवी में दिख रहे लड़के 4 बम फोड़ते दिखाई-सुनाई पड़ते हैं। इसके बाद पीछे खड़ी बलीनो कार पर पत्थरबाजी भी करते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।