big accident during illegal mining in argadda jharkhand झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अवैध खनन के दौरान तीन मजदूर खदान के अंदर फंस गए। जहरीली गैस से चारों की मौत हो गई।

Sat, 13 June 2026 03:42 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के सीसीएल अरगड्डा में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान खदान में घुसे मजदूरों की जान सांसत में आ गई। एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन 4 मजदूर खदान में ही फंस गए हैं। फंसे हुए मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन 4 लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

खदान से मजदूरों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया, इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नए खोदे गए अवैध खदान में मिट्टी निकासी कर रहे थे। दस बजे तक बाहर नहीं आने पर देखने गए अन्य दो मजदूर भी वहीं फंस गए। लगभग 11.30 बजे रेस्क्यू टीम मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मॉनसून की एंट्री, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश;आंधी का भी येलो अलर्ट

मरने वाले मजदूरों ने देव कुमार बेदिया(25 वर्ष), डब्लयू बेदिया (26 वर्ष) स्थानीय छोटकी टोंगी के रहने वाले, किशोर रवानी (26 वर्ष) और आशीष रजवार (29 वर्ष) सिरका बुध बाज़ार निवासी के रूप में पहचान हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राशनकार्ड बनाने का नियम बदला, अब डीलर के पास ही होगा रजिस्ट्रेशन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राशनकार्ड बनाने का नियम बदला, अब डीलर के पास ही होगा रजिस्ट्रेशन

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और डॉक्टरों द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

एक को बचाने में 3 और गए

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खदान में एक शख्स जहरीली गैस की चपेट में आया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन और मजदूर अंदर चले गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस वजह से जहरीली खदान ने एक साथ चार लोगों को अपनी आगोश में ले लिया और चारों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की बंद पड़ी खदानों में जहरीली गैस की समस्या आम हो गई है।