jharkhand weather forecast 8 died due to rain and speedy wind झारखंड में मौसम का कहर! वज्रपात से 8 लोगों की मौत; फिर आंधी का अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में मौसम का कहर! वज्रपात से 8 लोगों की मौत; फिर आंधी का अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां लगातार झमाझम बारिश हो रही है। आंधी और बारिश के कारण 8 लोगों की मौत हो गई।

Sun, 14 June 2026 08:49 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में मौसम का कहर! वज्रपात से 8 लोगों की मौत; फिर आंधी का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में शनिवार को बारिश के दौरान वज्रपात से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं मानसूनी बारिश हुई तो कहीं प्री-मानसून का असर दिखा। इस दौरान कई जिलों में आंधी चलने की भी सूचना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

आंधी-बारिश से 8 की मौत

वज्रपात से रांची के ठाकुरगांव के काटमकुली में एक महिला की मौत हो गई। रांची के ही कांके प्रखंड के एक गांव में एक पुरुष की मौत हो गई। उधर, गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के घोसकेडीह में 10 वर्षीय एक बच्चे अभिनीत राज की मौत हो गई, एक अन्य घायल है। गढ़वा के केतार थानांतर्गत मुकुंदपुर गांव के मायर टोला में वज्रपात से 65 साल के बुजुर्ग राम अवतार पाल की मौत हो गई। इसी जिले के खरौंधी में महिला की मौत हो गई है। सरायकेला के राजनगर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दादा और पोती घायल हैं। उधर, चतरा जिले के एक गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। उधर, जामताड़ा के करमाटांड़ में 10 साल के बच्चे की मौत, पिता और दो भाई घायल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान में फंसे 4 मजदूरों की मौत

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार संताल-कोयलांचल के सात जिलों में शनिवार को बारिश हुई। गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में झमाझम बारिश हुई। वहीं धनबाद, बोकारो, दुमका और पाकुड़ में शाम में बूंदाबांदी हुई। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला समेत कोल्हान में कई जगहों पर दोपहर में मानसूनी बारिश हुई। कोडरमा और लातेहार में भी बारिश हुई। गढ़वा और लातेहार के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इधर, राजधानी रांची में भी दोपहर के बाद बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 4 की मौत

पलामू में बढ़ सकती है उमस

बारिश से राज्य तापमान सामान्य के करीब हो गया है। लेकिन पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा आदि जिलों उमस की गर्मी बढ़ सकती है। शनिवार को पलामू का अधिकतम 41.2 डिग्री रहा। यहां उमस की गर्मी है। इन जिलों के तापमान में और वृद्धि हो सकता है। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम रांची का न्यूनतम 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अपराधियों का पुलिस पर हमला, 20 हमलावर अपने साथी को छुड़ा ले गए