आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, रांची समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश; पूरे हफ्ते का हाल
झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाने के साथ ही तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवा और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवा और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम के इस बदलाव से तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 11 मार्च तक कायम रह सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
कहां कितना तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वातावरण के ऊपरी सतह से नम हवाओं के प्रवेश से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, निचले वातावरण में पश्चिमी हवा कायम है। इससे आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं। इधर, पिछले 24 घटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहे। रांची का अधिकतम पारा 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कब तक खराब रहेगा मौसम
बता दें कि मौसम विभाग ने झारखंड में रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना बनी हुई है। इस दौरान अलर्ट जारी किया गया है और मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर नहीं रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड का मौसम 11 मार्च तक इसी तरह बना रहेगा, उसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।




साइन इन