encounter between security forces and naxalites in saranda jharkhand झारखंड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सारंडा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सारंडा

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल के जराइकेला थाना क्षेत्र का कोलबोंगा शनिवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह 9 बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षाबलो के बीच हुई मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई।

Sat, 7 March 2026 12:18 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
झारखंड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सारंडा

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल के जराइकेला थाना क्षेत्र का कोलबोंगा शनिवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह नौ बजे के करीब नक्सलियों व सुरक्षाबलो के बीच हुई मुठभेड़ में जमकर गोलीबारी हुई। खबर है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने हेलीकाप्टर से भी गोलियां चलाईं। हालांकि, मुठभेड़ को लेकर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई

केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर 31 मार्च तक दिए गए अल्टीमेटम को लेकर सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम और निर्णायक लड़ाई चल रही है। बचे हुए नक्सलियों के खात्मे को लेकर जवानों द्वारा ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। खबर है कि नक्सलियों के खिलाफ इस समय सारंडा में चार हजार जवान ऑपरेशन में लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; पूरे हफ्ते का हाल
ये भी पढ़ें:झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर हथियारों से हमला
ये भी पढ़ें:झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सुबह अचानक से जोरदार गोलियों की आवाज आने लगा। गोलियों की तडतड़ाहट की गूंज पूरे इलाके में सुनाई देने लगी। जिसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर में दुबक गए।