One killed and three injured over playing loud music in Jharkhand Giridih झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला

झारखंड के गिरिडीह जिले में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को टाउन थाने के अंतर्गत आने वाले दास मोहल्ला में घटी।

Fri, 6 March 2026 11:44 AMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गिरिडीह
share
झारखंड में तेज म्यूजिक बजाने पर बवाल, एक की हत्या; 3 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला

झारखंड के गिरिडीह जिले में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को को बताया कि यह घटना गुरुवार रात को टाउन थाने के अंतर्गत आने वाले दास मोहल्ला में घटी।

टाउन थाने के प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी कल रात से फरार हैं। सिंह ने बताया कि यह घटना दो पड़ोसियों के बीच हुई। एक पड़ोसी ने रात में तेज म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसी ने उनसे होली का त्योहार समाप्त होने पर म्यूजिक बंद करने और सोने देने का आग्रह किया। इसी बात पर दोनों पड़ोसियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अजय दास के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना; तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
ये भी पढ़ें:हनीमून मनाने गया कपल जंग में फंस गया, कहा- नई शुरुआत को बनाना था यादगार लेकिन...

इस बीच, झारखंड के मंत्री सुदिव्या कुमार ने गिरिडीह के सदर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने उपमंडल अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

कोडरमा में डीजे बजाने पर विवाद, कई लोग घायल

उधर, कोडरमा में होली पर डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के वनपोक गांव में होली के दौरान घटी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वनपोक में एक घर के समीप डीजे बजाया जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे बजाते हुए गुजर रहे थे। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और भीड़ में किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, इसमें कई लोग हुए चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।