jharkhand mausam ka hal rainfall alert in many districts कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, होगी झमाझम बारिश; IMD ने क्या बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, होगी झमाझम बारिश; IMD ने क्या बताया

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज और कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना जताई है।

Fri, 6 March 2026 06:56 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, होगी झमाझम बारिश; IMD ने क्या बताया

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। लगातार तेजी से बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शुक्रवार को दोपहर के बाद अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार के बाद कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

झारखंड के वेदर को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के आने से मौसम में यह बदलाव होगा। हालांकि रविवार के बाद यह सिस्टम बदलने की संभावना है।

कहां कितना तापमान

गुरुवार को रांची समेत विभिन्न जिलों में गर्मी रही। रांची समेत सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बोकारो का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.0 डिग्री से भी अधिक है। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य है।

बता दें कि झारखंड में मॉनसून में जमकर बरसात हुई। इस दौरान कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन गई थी। फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद आई ठंड में झारखंड वालों को भीषण ठंड झेलनी पड़ी और अब उससे राहत मिलने के बाद एक बार फिर से तापमान नीचे जाने की संभावना है। हालांकि, तेजी से बढ़े तापमान के बाद होने वाली बारिश से लोगो को राहत मिलेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के दांव पर झारखंड में भी बढ़ी सियासी गहमागहमी, क्या बोली JMM-कांग्रेस
ये भी पढ़ें:झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ये भी पढ़ें:झारखंड के कोडरमा में होली पर डीजे बजाने को लेकर बवाल, एक दर्जन घायल, 8 गिरफ्तार