Jharkhand Murder accused dies by suicide in police custody 5 policemen suspended झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड के रांची जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान 45 साल के जगाई मुंडा के तौर पर हुई है।

Thu, 5 March 2026 10:00 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रांची, पीटीआई
share
झारखंड में 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड के रांची जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12 साल के बच्चे की हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। आरोपी की पहचान 45 साल के जगाई मुंडा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रांची के नामकुम थाने की है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

रांची के एसएसपी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, वहीं दो अन्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की गई है। मृतक जगाई मुंडा खूंटी जिले के सायको का रहने वाला था, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया गया है।

6 साल से था अवैध संबंध

पुलिस जांच के अनुसार, जगाई मुंडा का खूंटी की ही एक 32 साल की महिला के साथ पिछले 6 साल से संबंध था। जब जगाई की पत्नी को इस रिश्ते की भनक लगी, तो महिला ने उससे दूरी बना ली। इसी बात से नाराज होकर जगाई ने 1 मार्च को महिला के साथ बीआईटी मेसरा रेलवे ट्रैक के पास झगड़ा किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने मिलना बंद किया तो वह उसके बेटे को मार डालेगा। इसके बाद 2 मार्च को आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर लिया और भुइयांडीह के जंगलों में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के कोडरमा में होली पर डीजे बजाने को लेकर बवाल, एक दर्जन घायल, 8 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:छात्रा को गोद में उठा अश्लील डांस करने वाले हेडमास्टर, वायरल वीडियो पर ऐक्शन
ये भी पढ़ें:झारखंड में बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश की संभावना; तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बच्चे की मां की शिकायत पर नामकुम थाने में 3 मार्च को अपहरण और हत्या की एफआईआऱ दर्ज की गई थी। पुलिस ने जगाई मुंडा को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी ने ठंड से बचाव के लिए दिए गए कंबल के कवर के सहारे फांसी लगा ली। डीएसपी और रांची पुलिस प्रवक्ता अमर पांडेय ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है और नामकुम थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।