jharkhand man kills relative over taunts buries body झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश

जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि चिरुपासया गांव निवासी गंगा गगराई (30) ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी दूर की रिश्तेदार फुलतुडिया गगराई (50) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में दफना दिया।

Sun, 12 April 2026 10:48 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, चाईबासा, भाषा
share
झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी रिश्तेदार की हत्या कर दी। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि चिरुपासया गांव निवासी गंगा गगराई (30) ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी दूर की रिश्तेदार फुलतुडिया गगराई (50) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में दफना दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''महिला का शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया गया। जांच के दौरान और ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, हमने गंगा गगराई से पूछताछ शुरू की तथा उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।'' पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि महिला अक्सर उसे ताने मारती थी और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए स्थानीय आदिवासी देवताओं को बलि चढ़ाने की धमकी देती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में जंगली हाथियों का हमला, 2 महिलाओं की कुचलकर मार डाला
ये भी पढ़ें:क्या नोएडा का रियल स्टेट मार्केट गुरुग्राम को टक्कर दे रहा है? समझिए पूरी कहानी

एसडीपीओ ने कहा, ''उस व्यक्ति ने गगराई की हत्या की साजिश रची और बृहस्पतिवार को वह एक अंधेरे कोने में कुल्हाड़ी लेकर छिपा हुआ था। जैसे ही महिला वहां से गुजरी, आरोपी ने उस पर हमला किया और उसके पेट तथा सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।'' एक अन्य घटना में खूंटी जिले में मारंगहादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक महिला की मौत के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह घटना चाचा और भतीजे के बीच हुए विवाद के कारण हुई थी।

एसडीपीओ वरुण राजक ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मारंगहादा थाना के अंतर्गत कटुड नीचे टोली गांव में करंज के फूल (एक औषधीय पौधा) तोड़ने को लेकर गुइयान पाहन (55) और उसके भतीजों हांगरा पाहन (25) तथा कुंवर पाहन (20) के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने कहा, ''मंगलवार रात दोनों भतीजे अपने चाचा के घर में घुस गए और उनकी पत्नी सोनी पाहन (45) द्वारा हस्तक्षेप करने की कोशिश किए जाने के दौरान आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमलें में दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहडोल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, अचानक धूं धूं कर जलने लगी बोगी
ये भी पढ़ें:जलती चिता पर लेट गया युवक, जला शव देख फट गईं परिवार की छाती; आत्महत्या की ये वजह

एसडीपीओ ने कहा, ''सोनी पाहन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी चाची पर जादू-टोना करने का आरोप भी लगाते थे और कहते थे कि उनकी मां इसी के चलते अक्सर बीमार रहती है।पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।