झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रांची समेत 17 जिलों के डीसी का हुआ ट्रांसफर; देखें लिस्ट
झारखंड सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 17 जिलों के डीसी को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने उपायुक्तों की लिस्ट भी जारी की है।

झारखंड सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरदबदल किया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला किए गए सभी अधिकारियों को संबंधित जिलों का डीसी (उपायुक्त) बनाया गया है। इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आइए जानते हैं किस डीसी का ट्रांसफर कहां किया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक रांची के डीडीसी रहे सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी डीसी बनाया गया है। वहीं खूंटी के डीडीसी रहे आलोक कुमार को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है। इसके साथ ही आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नाम कहां गए
राजीव रंजन जमशेदपुर
सौरभ कुमार भुवानिया खूंटी
आलोक कुमार जामताड़ा
संदीप कुमार लातेहार
अनन्य मित्तल गढ़वा
दिलेश्वर महतो गुमला
मेघा भारद्धाज पाकुड़
लोकेश मिश्रा गोड्डा
शशि प्रकाश सिंह देवघर
उत्कर्ष गुप्ता कोडरमा
हेमंत सती हजारीबाग
मनीष कुमार चाईबासा
ऋतुराज रामगढ़
रवि आनंद चतरा
दीपक कुमार दुबे साहिबगंज
दिलीप प्रताप सिंह पलामू
संदीप कुमार मीना लोहरदगा




साइन इन