झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी घोषित, पहली बार एसआईआर समिति और संयुक्त सचिव
झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें पहली बार एसआईआर कमेटी के साथ-साथ संयुक्त सचिव भी बने हैं।

झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें पहली बार एसआईआर कमेटी के साथ-साथ संयुक्त सचिव भी बने हैं। अभियान समिति में पांच, समन्वय समिति में 34, एसआईआर कमेटी में पांच, चुनाव प्रबंधन समिति में आठ और परिसीमन समिति में पांच को जगह दी गई है। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमेटी में एक कोषाध्यक्ष, 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 44 पीसीसी को-ऑर्डिनेटर, 81 सचिव और 44 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड के सह प्रभारी भूपेन्द्र मारावी, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, सोनाल शांति, राजन भी उपस्थित थे।
अभियान समिति : बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी, संजय लाल पासवान और अंबा प्रसाद
परिसीमन समिति : प्रदीप यादव, सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, अनादी ब्रह्म व डॉ. जयप्रकाश गुप्ता
चुनाव प्रबंधन समिति : बन्ना गुप्ता, रविंद्र सिंह, भीम कुमार, जलेश्वर महतो, रमा खलखो, अनवर अहमद अंसारी, सुनील सहाय व चंदन सिंह।
एसआईआर समिति : डॉ. प्रदीप बालमुचू, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, डॉ. अजय व रमेश ठाकुर।
कोषाध्यक्ष : गोपाल साहू।
उपाध्यक्ष : अभिलाष साहू, अशोक चौधरी, भीम कुमार, दयामनी बरला, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, गुंजन सिंह, कालीचरण मुंडा, कुमार जयमंगल, मणिशंकर, मंजूर अंसारी, नमन विक्सल कोंगारी, प्रदीप तुलस्यान, राजेश कच्छप, सतीश पॉल मुंजिनी, सुल्तान अहमद खान व सुरेश बैठा।
पीसीसी समन्वयक : अमर यादव, अमरेंद्र सिंह, आनंद बिहारी दुबे, आशिक अंसारी, अवधेश प्रजापति, बद्री राम, बलजीत सिंह बेदी, बिनोद कुशवाहा, बॉबी भगत, डॉ. एम तौसीफ, गीताश्री उरांव, ईश्वर आनंद, ज्योति सिंह मथारू, कामेश्वर गिरी, मनोज पासवान, मनोज सिंह, मुख्तार खान, मुकुंद दास, परितोष सिंह, पीटर मुंडू, प्रो. बिंदु मंडल, राजेश सिन्हा सनी, राकेश सिन्हा, रामदेव यादव, रविंद्र वर्मा, सच्चिदानंद चौधरी, सलींद्र , शमशेर आलम, संजय गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, शकील अख्तर अंसारी, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश धारी, तपस चटर्जी, उदय मखमानी और विजय खान।
समन्वय समिति : अजय दुबे, अजय नाथ शाहदेव, अनादि ब्रह्म, अंकुल मिश्रा, अनुपमा सिंह, अनवर अहमद अंसारी, अरुण साहू, बृजेंद्र सिंह, चंचल चटर्जी, दीनानाथ तिवारी, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, डीएन चंपिया, हृदयानंद मिश्रा, केके शुक्ला, कुमार गौरव, कुसुमलता कुमारी, लाल सुराज, मदन महतो, मुक्त मंडल, निर्मला देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज राजेंद्र प्रताप देव, राजेश रंजन, रामाश्रय प्रसाद, रामाशीष पांडेय, रोशन भाटिया, संगीता जायसवाल, संजय लाल पासवान, संजीव श्रीवास्तव, सुधा गुप्ता, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, थियोडोर किड़ो, विजय कुमार चौबे व यशस्वनी सहाय शामिल हैं।




साइन इन