झारखंड में बस में सफर करना हुआ महंगा, किराये में 18% की बढ़ोतरी; रांची से किस शहर का कितना लगेगा
झारखंड में बस में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब उन्हें बस में सफर करने के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीला करना होगा। बस ओनर एसोसिएशन ने किराये में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। आइए देखते हैं नई लिस्ट के तहत रांची से विभिन्न शहरों का अब कितना किराया लगेगा।

झारखंड में बस किराये में वृद्धि कर दी गई है। यात्रियों को रांची से झारखंड के विभिन्न शहरों में बस सफर करने के लिए अब 18 फीसदी अधिक किराया देना होगा। यह निर्णय गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुई बैठक में लिया गया।
बस ओनर एसोसिएशन रांची के प्रतिनिधि अशफाक आजम ने बैठक के बाद बताया कि हाल में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि हुई है। बस परिचालन से जुड़े मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, बीमा, मोबिल आदि कई चीजे भी महंगी हो गई हैं। इस कारण बस मालिकों को पुरानी दर पर किराया लेने से नुकसान हो रहा था। इसको देखते हुए मौजूदा किराये में 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि रांची से विभिन्न शहरों को जानेवाली बसों का किराया तय कर दिया गया है। यह भी बताया कि पिछले दिनों बिहार में लंबी दूरी के बस किराये में वृद्धि पहले ही की जा चुकी है।
मिनी ट्रक का माल भाड़ा भी बढ़ा
झारखंड मिनी ट्रक एसोसिएशन ने भी माल भाड़े में तत्काल प्रभाव से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस भाड़े में वृद्धि से अब विभिन्न सामान की आवाजाही और महंगी हो जाएगी। इसका निर्णय मिनी ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने लिया। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वाहनों के ईंधन में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है।
इधर, बस ओनर एसोसिएशन धनबाद ने स्पष्ट किया है कि जिले में किराया बढ़ोतरी पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस संबंध में स्थानीय बस संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी जिसके बाद ही कोई निर्णय लागू होगा।
उन्होंने बताया कि वाहन के व्यवसाय क्षेत्र में ईंधन के अलावा वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा और कर सभी महंगे हो गए हैं। इस लिहाज से माल भाड़े में वृद्धि की मांग मिनी ट्रक एसोसिएशन के सदस्य लगातार कर रहे थे। इसके आधार पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति पर वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
एसी नन एसी (पुराना किराया) / (नया किराया)
रांची से गढ़वा- 400 350 / 470 415
रांची से पलामू - 350 300/ 415 355
राची से चाईबासा- 350 300/ 415 355
रांची से जमशेदपुर- 300 250/ 355 295
रांची से देवघर- 550 500/ 650 590
रांची से दुमका- 550 500/ 650 590
रांची से हजारीबाग- 200 180/ 235 210




साइन इन