Jharkhand news man who was issued a drunk drive challan started drinking outside the SSP office 10000 रुपए का चालान भर पाई 24 घंटे की आजादी, फिर तो SSP ऑफिस के सामने ही बनाने लगा पैग, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

10000 रुपए का चालान भर पाई 24 घंटे की आजादी, फिर तो SSP ऑफिस के सामने ही बनाने लगा पैग

झारखंड में चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान कटने के बाद एक आदमी एसएसपी ऑफिस के बाहर ही शराब पीने लगा। दरअसल, चालान काटने के बाद पुलिस ने उससे कहा था कि अब वह 24 घंटे तक कहीं भी शराब पी सकता है। उसने एसएसपी ऑफिस के बाहर न सिर्फ शराब पी, बल्कि वीडियो भी बनाया।

Fri, 5 June 2026 09:58 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
10000 रुपए का चालान भर पाई 24 घंटे की आजादी, फिर तो SSP ऑफिस के सामने ही बनाने लगा पैग

झारखंड पुलिस द्वारा चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चालान कटने से नाराज एक युवक ने विरोध के तौर पर एसएसपी कार्यालय के बाहर कार खड़ी कर शराब पीते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। युवक ने पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोनारी निवासी संजय सिंह बुधवार रात कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान पुलिस शहर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने उनकी कार रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। पुलिस के अनुसार, संजय सिंह शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिसके बाद 10 हजार का चालान लगाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे कपल को नकाबपोश बदमाशों ने मार डाला

संजय सिंह का आरोप है कि उस समय उनके पास चालान की राशि उपलब्ध नहीं थी। मौके पर मौजूद एक पुलिस पदाधिकारी के खाते में यूपीआई के माध्यम से भुगतान कराया गया। उनसे चालान पर यूपीआई भुगतान से संबंधित लिखित टिप्पणी भी ली गई। इस दौरान उन्हें यह कहा गया कि चालान कटने के बाद अगले 24 घंटे तक वे कहीं भी शराब पी सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अवैध खनन पर सख्ती, ओवर लोडिंग और बालू माफिया पर क्या बोले CM

इसके बाद वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे, कार खड़ी की और वहीं शराब पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। युवक ने दावा किया कि वह कुछ समय तक एसएसपी कार्यालय के बाहर मौजूद रहा, लेकिन किसी सुरक्षाकर्मी या पुलिसकर्मी ने उसे नहीं रोका। इसे लेकर उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

इधर, मामले पर सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि उनके संज्ञान में अबतक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय की प्याली से नाश्ते की थाली तक में ‘तूफान’ , झारखंड में 10% बढ़ी महंगाई