Tribal Cultural Festival Opposition A Planned Protest Against Historical Event जनजाति सुरक्षा मंच ने की दिल्ली जनजाति सांस्कृतिक समागम के विरोध की निंदा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

जनजाति सुरक्षा मंच ने की दिल्ली जनजाति सांस्कृतिक समागम के विरोध की निंदा

जमशेदपुर के जनजाति सुरक्षा मंच ने 24 मई को दिल्ली में होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम के खिलाफ बयानबाजी का विरोध किया है। मंच ने इसे ईसाई मिशनरी से जुड़ी संगठनों द्वारा सुनियोजित विरोध बताया। 500 से अधिक जनजातियों के 1.5 लाख लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ इस महोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं।

Sun, 24 May 2026 01:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
जनजाति सुरक्षा मंच ने की दिल्ली जनजाति सांस्कृतिक समागम के विरोध की निंदा

जमशेदपुर। जनजाति सुरक्षा मंच ने रविवार, 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने जा रहे जनजाति सांस्कृतिक समागम के विरुद्ध बयानबाजी का विरोध किया है. मंच ने भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक “जनजाति सांस्कृतिक समागम" के विरोध को ईसाई मिशनरी-प्रायोजित कुछ संगठनों की ओर से सुनियोजित विरोध करार देते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मंच ने कहा है कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को प्रदर्शित करने वाले इस राष्ट्रीय महोत्सव का कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जबकि पूरे देश से 500 से अधिक जनजातियों के 1.5 लाख से ज्यादा भाई-बहन अपनी सांस्कृतिक विरासत लेकर लाल किला पहुंच रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने के प्रयास का होगा विरोध
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलिस्टिंग के नाम पर राजनीतिक षड्यंत्र : गीताश्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनजाति संस्कृति समागम का माझी परगना महाल ने किया विरोध, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।