Tribal Rights Platform Protests Against Tribal Security Forum s Politics in Ranchi आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने के प्रयास का होगा विरोध, Ranchi Hindi News - Hindustan
More

आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने के प्रयास का होगा विरोध

रांची में आदिवासी अधिकार मंच ने हुंडरू अखड़ा में जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार अभियान के तहत आक्रोश सभा और विरोध प्रदर्शन किया। महादेव तिर्की की अध्यक्षता में सुखनाथ लोहरा ने आरएसएस के जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने की निंदा की और एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

Sat, 23 May 2026 09:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने के प्रयास का होगा विरोध

रांची, प्रमुख संवाददाता। आदिवासी अधिकार मंच की ओर से शनिवार को हुंडरू अखड़ा में जनजाति सुरक्षा मंच के जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार अभियान के तहत आक्रोश सभा व विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव तिर्की ने की। संगठन के प्रदेश संयोजक सुखनाथ लोहरा ने कहा कि आरएसएस की आनुषंगिक संगठन जनजाति सुरक्षा मंच आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने और धर्मांतरित आदिवासियों को डीलिस्टिंग करने, सरना-सनातन को एक बताते हुए उनके हिंदूकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के संघर्ष में जनजाति सुरक्षा मंच की कोई भूमिका नहीं रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलिस्टिंग के नाम पर राजनीतिक षड्यंत्र : गीताश्री

उन्होंने आदिवासियों से एकजुट होकर अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रकाश टोप्पो, पूर्व पार्षद पुष्पा तिर्की, अमित कच्छप, रोहित तिर्की, विनय कच्छप, बिरसा कच्छप, सुशील कच्छप, मंटू लिंडा, सतीश कच्छप, रोशन कच्छप, गंगिया टोप्पो, पूनम कुजूर, मंजू कुजूर, रजनी कच्छप, शीतल टोप्पो, लॉरेंस, संतोष, फागू समेत अन्य शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलिस्टिंग रैली में भाग लेने के लिए 400 आदिवासी समुदाय के लोग दिल्ली रवाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।