Satish Chandra Dubey to Address Conference on PM Modi s 12 Years of Governance भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बताएंगे मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बताएंगे मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

जमशेदपुर में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Tue, 9 June 2026 02:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बताएंगे मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

जमशेदपुर। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे, सांसद ने किया विशेष जनसंपर्क

कार्यक्रम की जानकारी

जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से बिस्टूपुर स्थित चैंबर भवन के पारीख सभागार में संध्या 5:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, परिवर्तन और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

भाजपा अध्यक्ष का बयान

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। प्रबुद्धजन सम्मेलन के माध्यम से इन उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसमें शहर के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का तीखा विरोध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।