BJP Monthly Meeting in Fusraro Discusses 12 Years of Modi Government कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का तीखा विरोध, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का तीखा विरोध

गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के डाका साड़म फुटबॉल मैदान में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा में ग्रामीणों ने प्रस्तावित कोयला खनन परि

Mon, 8 June 2026 10:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का तीखा विरोध

भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार के नेतृत्व में फुसराो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कार्यालय में मासिक बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। यहां भाजपा फुसरो नगर मंडल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ टीनू सिंह ने कार्यकर्ताओं से 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके के तहत एक पेड़ मां के नाम, प्रबुद्ध जनों का सम्मान, 21 जून को योग दिवस व माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में नगर मंडल की कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संशोधित खबर: कोयला खनन परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का तीखा विरोध

पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं आज कार्यकर्ता के बदौलत पार्टी शून्य से शिखर तक पहुंची है। पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, शिवलाल रविदास, नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, भरत वर्मा, मदन श्रीवास्तव, रामू तांती, लालमोहन महतो, गणेश यादव, प्राणेश गिरी, अशोक कुमार, गोपी दे आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।