बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने समिति के साथ की बैठक
जमशेदपुर में शांति समिति की बैठक में उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बकरीद पर बलि के अवशिष्ट अंगों के सही निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने काले पॉलीथिन में पैक कर अंगों को ले जाने की सलाह दी और प्रतिबंधित पशु की बलि पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जमशेदपुर। शांति समिति टेल्को की बैठक में उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि बकरीद पर बलि के अवशिष्ट अंगों का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बलि के अंगों को काले पॉलीथिन में पैक कर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाए, ताकि अफवाह न फैले। प्रतिबंधित पशु की बलि देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मस्जिद समितियों को नमाज के दौरान समाज के लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में दंडाधिकारी अजय कुमार, थाना प्रभारी सुरेश कुमार, कल्याणी शरण, डीडी त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टाटा मोटर्स ने बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर सहयोग का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन