शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद, अफवाहों से बचने की अपील
पाकुड़िया, एक संवाददाता। शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद, अफवाहों से बचने की अपील शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद, अफवाहों से बचने की अपील

थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर अंचल निरीक्षक जावेद खान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना के एसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई मोहम्मद नईमुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में चर्चा
बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। ऐसे मामलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से अपील
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। साथ ही सभी समुदायों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और आस्थाओं का सम्मान करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में वे पूर्ण सहयोग करेंगे और बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन