Peace Committee Meeting for Eid al-Adha Celebration in West Bokaro बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में शांति समिति की बैठक, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में शांति समिति की बैठक

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में शांति समिति की बैठक वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्

Fri, 22 May 2026 11:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी में शांति समिति की बैठक

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुअनि अविनाश कुमार ने की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक

बैठक का उद्देश्य

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुअनि अविनाश कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति, सहयोग और समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों पर नहीं की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ बना रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया निर्णय

सोशल मीडिया पर जागरूकता

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट खबर पर ध्यान न दें और ऐसी सूचनाओं को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का उचित तरीके से गड्ढों में निस्तारण किया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में खुले स्थानों पर न फेंका जाए।

समस्या समाधान

अविनाश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, आशंका या संदेह की स्थिति में लोग सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुअनि रवि कुमार, पुअनि राजू उरांव, पुअनि रंजीत कुमार, सअनि राजेश राय, सअनि शंकर कच्छप, सअनि जितेंद्र तेशुम, इचाकडीह पंचायत मुखिया रमेश राम, नरेश हंसदा, बालेश्वर तुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।