Historic Women s Empowerment March in Jamshedpur Supports Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तीकरण का नया युग : पूर्णिमा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तीकरण का नया युग : पूर्णिमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जमशेदपुर में एक भव्य नारी शक्ति वंदन पदयात्रा आयोजित की गई। विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने जागरूकता तख्तियां लेकर अधिनियम के प्रति समर्थन जताया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

Sat, 18 April 2026 02:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तीकरण का नया युग : पूर्णिमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को जमशेदपुर में भव्य नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप दुर्गापूजा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर अधिनियम के प्रति समर्थन जताया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ झारखंड की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा

भालूबासा मैदान में आयोजित सभा के दौरान अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगा। इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा। कार्यक्रम में कल्याणी शरण, मीरा मुंडा, कुसुम पूर्ति, रूबी झा, रीना चौधरी, नीलू मछुआ सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा ने निकाली विशाल पदयात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगा अधिनियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।