Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonbhadra District Changes School Timings Due to Heat Wave
तेज धूप को लेकर कक्षा एक से आठ तक स्कूलों का समय बदला
Sonbhadra News - सोनभद्र जिले में तेज धूप और लू को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों का संचालन समय बदल दिया है। अब सभी विद्यालय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
Mon, 20 April 2026 01:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र

सोनभद्र। जिले में तेज धूप और लू को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अब सभी विद्यालय तत्काल प्रभाव से प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से आठ तक के स्कूलों का समय बदला
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन