आज हल्की बारिश से राहत की उम्मीद
झारखंड में गर्मी ने तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है, कोल्हान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर यह 43-44 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जमशेदपुर। झारखंड में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। कोल्हान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 43-44 डिग्री तक जाने की संभावना है। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के संकेत कम हैं। हालांकि संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र के कुछ जिलों दुमका, देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन