आज लू का अलर्ट, कल से बारिश के आसार
धनबाद में गर्मी का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग ने उष्ण लहर की चेतावनी दी है। लोग दोपहर में बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पिएं। शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा, हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। 25-28 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

धनबाद में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना परेशानी भरा हो सकता है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिले हैं। शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को धनबाद समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इस दौरान वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा।27 और 28 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के दौरान सतर्क रहें, पर्याप्त पानी पिएं और दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें। साथ ही बारिश और वज्रपात के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन