Rising Petrol-Diesel Prices Cause Concern for Households and Students गृहिणियों और छात्रों को सता रही चिंता, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

गृहिणियों और छात्रों को सता रही चिंता

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से गृहिणियों और छात्रों में चिंता बढ़ गई है। पाराडीह की गृहिणी ममता देवी ने कहा कि महंगाई का असर रसोई पर पड़ेगा, जिससे खाद्य सामग्री महंगी होगी। दड़िमा के छात्र कन्हैया ने कहा कि छात्रों को कॉलेज और ट्यूशन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, जिससे अभिभावकों की परेशानी बढ़ेगी।

Sat, 16 May 2026 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
गृहिणियों और छात्रों को सता रही चिंता

शेष नारायण झा,केवटी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से गृहिणियों व छात्र-छात्राओं को चिंता सताने लगी है। पाराडीह की गृहिणी ममता देवी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से होने वाली महंगाई का सबसे ज्यादा असर घर की रसोई पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले जितने पैसे में हफ्तेभर का सामान आ जाता था, अब उतना सामान नहीं मिल पाएगा। साग-सब्जी, खाद्य तेल, रसोई गैस और किराना आइटम सब महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल बढ़ने के बाद हर चीज का दाम बढ़ जाता है। वहीं, दड़िमा के छात्र कन्हैया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से खासकर घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक कठिनाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बनाना होगा महंगा, किसानों मजदूरों को खर्च चलाना मुश्किल

कॉलेज व ट्यूशन जाने के लिए भी अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे ईंधन की आंच में झुलसेगा घर और बाजार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।