Petrol and Diesel Price Hike Affects Bokaro Markets पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर

पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक

Sat, 16 May 2026 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब बोकारो के बाजारों में साफ दिखने लगा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर तीन रुपये प्रति लीटर 98.15 रूपया से 3.04 रूपया की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 101.16 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी 3.14 रूपया बढ़ने से 96.04 रूपया प्रति लीटर के दर से मिलने पर परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, माल ढ़ुलाई में अधिक खर्च का आमलोगों पर पड़ेगा बोझ

बाजार में असर

दुंदीबाद बाजार, चेकपोस्ट, साहु मार्केट और बाजार समिति सहित शहर के प्रमुख थोक बाजारों में किराना, सब्जी, फल और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई महंगी होने के कारण सामान की लागत बढ़ गई है। थोक विक्रेता जय प्रकाश ने बताया कि वाहनों का किराया बढ़ने का सीधा असर सभी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। जिसका असर जल्द ही खुदरा बाजार में भी दिखने लगेगा। छोटे दुकानदारों ने भी कई वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी करना शुरु कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल- डीजल के साथ आम आदमी पर महंगाई की बढ़ी मार दूध, फल, सब्जी के साथ रसोई का भी बिगड़ गया

डेयरी उत्पादों पर प्रभाव

अमूल व मदर डेयरी के दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। डेयरी उत्पाद बेचने वाले संचालकों का कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने से दूध वितरण महंगा हो गया है। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गृहिणियों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च संभालने में परेशानी उठानी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं बिना रोकटोक.. तो कहीं एक बार में सौ रुपये का मिल रहा पेट्रोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।