Fuel Price Hike Opposition Blames Modi Government for Rising Inflation पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि जनता पर कुठाराघात: राजेश, Gridih Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि जनता पर कुठाराघात: राजेश

गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को जनता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले से ही उच्च स्तर पर है और केंद्र सरकार इसे रोकने में असफल रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह ईरान संकट का बहाना बनाकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है।

Sat, 16 May 2026 01:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि जनता पर कुठाराघात: राजेश

गिरिडीह। शुक्रवार से डीजल-पेट्रोल की दरों में की गई वृद्धि को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने देश की जनता के ऊपर सीधा कुठाराघात बताया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की जबरदस्त मार झेल रही है। केंद्र सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पिछले 42 महीने में थोक महंगाई दर रिकॉर्ड लेवल पर बढ़ चुकी है, जिसका सीधा असर लोगों के जन जीवन पर पड़ेगा। ऊपर से डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि और भी कोहराम मचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईरान संकट के बहाने अपनी तमाम नाकामियों को छिपाना चाहती है, लेकिन सच्चाई लोगों के सामने आ चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार

मौजूदा संकट के बीच भी रूस और ईरान जब हमें सस्ता तेल, गैस और फर्टिलाइजर देना चाह रहे हैं तो भी मोदी सरकार ट्रंप के भय से उसे ले नहीं रहे हैं और पूरे देश को महंगाई संकट में धकेल रहे हैं। उन्होंने तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमरीकी दादागिरी के कारण विश्व में बढ़ रही महंगाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का 35 लाख की आबादी पर आएगा असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।