Hockey India Awards: Jharkhand's golden hat-trick, 10 lakh reward; Simdega honoured हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स: झारखंड की गोल्डन हैट्रिक, 10 लाख इनाम; सिमडेगा को मिला सम्मान, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स: झारखंड की गोल्डन हैट्रिक, 10 लाख इनाम; सिमडेगा को मिला सम्मान

हॉकी इंडिया के शताब्दी वर्ष में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन शुक्रवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड टीम को 2025 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के तीनों वर्गों (सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टीम) में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपए इनाम मिला।

Mon, 30 March 2026 09:27 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स: झारखंड की गोल्डन हैट्रिक, 10 लाख इनाम; सिमडेगा को मिला सम्मान

हॉकी इंडिया के शताब्दी वर्ष में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन शुक्रवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड टीम को 2025 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के तीनों वर्गों (सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टीम) में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपए इनाम मिला।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को हॉकी के विकास में अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पांच लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। झारखंड की खिलाड़ी निक्की प्रधान को भी 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दो लाख रुपए इनाम दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रांची समेत आधा दर्जन जिलों में आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि का अलर्ट

यह पुरस्कार केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड की हॉकी को और बेहतर करने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं मनोज ने कहा कि यह सम्मान सिमडेगा के खेल, खिलाड़ियों और खेल समर्थकों को समर्पित है। इस राशि का उपयोग हॉकी के ही विकास में खर्च की जाएगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब में पुरुषों की एशियन हॉकी चैंपियनशिप कराएंगे। यह पंजाब में पहली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाले की गैस से बन रहा खाना! गाजियाबाद के शख्स का अनोखा दावा, एक्सपर्ट क्या बोले?
ये भी पढ़ें:एमपी में कार में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत, चार साल का बच्चा भी शामिल

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य है कि जिस राज्य ने सबसे अधिक खिलाड़ी देश को दिए वहीं आजतक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं हुई। अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि हॉकी सही पटरी पर है और हम इसे और भी बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।