In Jharkhand many districts including Ranchi facing storm rain, hailstorm alert today झारखंड में रांची समेत आधा दर्जन जिलों में आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि का अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में रांची समेत आधा दर्जन जिलों में आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि का अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाना शुरू हुआ और शाम होते-होते आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।

Mon, 30 March 2026 09:19 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में रांची समेत आधा दर्जन जिलों में आंधी और बारिश, आज ओलावृष्टि का अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाना शुरू हुआ और शाम होते-होते आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का यलो अलर्ट दिया है।

कहां बारिश हुई

रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं सिमडेगा और गुमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, पलामू के कुछ हिस्सों व लातेहार में भी कुछ देर आंधी चली। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं वज्रपात की भी संभावना है। मौसम केंद्र ने राज्य में दो अप्रैल तक गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर की झीलों से एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद, जांच जारी
ये भी पढ़ें:नाले की गैस से बन रहा खाना! गाजियाबाद के शख्स का अनोखा दावा, एक्सपर्ट क्या बोले?

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची समेत चतरा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़,पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसांवा में गरज के साथ बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, कुछ जिलों में आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

60-70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

इस बीच, शुक्रवार शाम रांची में जमकर बारिश हुई। रांची में 60 से 70 किमी की रफ्तार से आंधी चली। ते आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गई। इससे सड़क पर पैदल चल रहे सड़कों पर तेजी से सुरक्षित आश्रय को ढूढते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और बांगलादेश के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जबकि बिहार से लेकर एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उपर कायम सिस्टम से होकर मणिपुर तक कायम है। इससे मौसम बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर जा रही ट्रेन के शोचालय में लटका मिला युवक का शव
ये भी पढ़ें:हवालात में PRD जवान की मौत से हड़कंप, आत्महत्या या लापरवाही? SI सस्पेंड

राजधानी में मौसम ने ली करवट

राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में शुक्रवार को मौसम ने करवट लिया। तेज आंधी और गरज के साथ शाम को बारिश हुई। यहां दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से करवट लिया। देखते ही देखते शाम 4.30 बजे के बाद आसमान काले बादल से घिर गए और राजधानी के विभिन्न भागों ने बारिश हुई। इसके बाद बारिश कुछ देर के लिए थमी। लेकिन रात 7.30 के बाद मौसम फिर गहरा गया।

काले बादलों से घिरे आसमान में बिजली तड़कने लगी। इसके साथ जोरों की धुलभरी आंधी चली। इस खराब मौसम के कारण हैदराबाद और चेन्नई से आ रहे दो विमान डायवर्ट होकर कोलकाता चले गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार की शाम से अगले 24 घंटों तक रांची और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना हुई।

तेज हवा से कई हादसे भी हुए

रात में चली इस आंधी की रफ्तार इतनी तेज रही कि हवा के रफ्तार से चलने वाले व्यक्ति का संतुलन बिगड़ने लगा। सड़क पर चलने वाले बाइक सवार भी इसमें असंतुलित होने लगे। सड़क के दोनों ओर खड़े वृक्षों की कमजोर शाखाएं टूटकर हवा में लहराने लगी। इसके सड़कों पर चल रहे पैदल लोग भी सुरक्षित आश्रय के लिए इधर उधर भागते नजर आए। हवा की रफ्तार करीब 70 किमी प्रतिघंटे की रही। आंधी और खराब मौसम के कारण रांची आ रहे चेन्नई का विमान रात सात बजे डायवर्ट होकर कोलकाता चला गया। वहीं 7.35 बजे हैदराबाद से रांची आनेवाला विमान भी खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट चला गया।

अगले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची. खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसांवा में गरज के साथ बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का यलो अलर्ट दिया है।