Severe Heatwave Hits Basti Temperatures Soar to 42 C गर्मी की मार बरकरार, सुबह बजे ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, Basti Hindi News - Hindustan
More

गर्मी की मार बरकरार, सुबह बजे ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

Basti News - बस्ती में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को सुबह 22 डिग्री से तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो दोपहर तक 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। स्कूलों के समय में बदलाव की मांग बढ़ रही है, खासकर बच्चों के लिए। सुबह और शाम को राहत मिल रही है, लेकिन दिन में गर्मी से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Tue, 21 April 2026 12:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share
गर्मी की मार बरकरार, सुबह बजे ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे ही धूप खिल गई। सुबह पांच बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम सुबह के दस बजते-बजते 14 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल के दूसरे पखवारे में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। भीषण गर्मी में कामकाजी लोगों से लेकर स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की चपेट में अनुमंडल, पारा 39 से बढ़कर हुआ 42 डिग्री

खासतौर से दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के समय बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग भी उठने लगी है। उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षा विभाग स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन कर सकता है। दिन के वक्त गर्म हवाएं मुसीबत को और बढ़ा रही है। हालांकि सुबह व शाम के वक्त लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। दिन के वक्त लोग चेहरे को ढक कर निकल रहे हैं, जिससे गर्म हवाओं व गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और लू की चपेट में गोड्डा, 41 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेरमो में पारा 42 के पार, स्कूलों की समय सारणी बदली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।