महिलाओं के स्वाभिमान व सुरक्षा के समर्थन में दोहराई प्रतिबद्धता
गिरिडीह की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने हेतु रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित महिला आक्रोश मार्च में गिरिडीह से भाजपा महिला मोर्चा की कई नेत्री व कार्यकर्ता शामिल हुई। इनके अलावा भाजपा के भी कई कार्यकर्ता रांची कूच किये थे। इस क्रम में शनिवार को मधुबन मोड़ पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के स्वाभिमान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और इंडी गठबंधन महिला विरोधी है। कहा कि जिन दलों ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया है, उन्हें सबक सिखाया जायेगा।
कहा कि महिलाएं किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में मातृशक्ति के स्वाभिमान के लिए पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु यह मार्च जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा। भाजपा हर अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ ने कहा कि नारी शक्ति अब अन्याय और अपमान सहने वाली नहीं, बल्कि उसका डटकर जवाब देने वाली शक्ति है। जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि समाज की उन्नति महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही संभव है। भाजपा महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिंकी देवी, बबली कुमारी, महादेव दुबे, सुभाष चंद्र सिन्हा, देवराज, भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद समीर दीप, पवन कंधवे, सुरेंद्र मंडल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन