Women Protest Rally in Ranchi BJP s Strong Participation for Women s Rights महिला आक्रोश रैली में कोडरमा से 250 कार्यकर्ताओं की भागीदारी, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

महिला आक्रोश रैली में कोडरमा से 250 कार्यकर्ताओं की भागीदारी

रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित महिला आक्रोश रैली में कोडरमा जिला की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में महिलाओं ने महिला बिल पास नहीं होने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अनुप जोशी ने कहा कि महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए महिला बिल का पारित होना आवश्यक है।

Sat, 25 April 2026 09:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
महिला आक्रोश रैली में कोडरमा से 250 कार्यकर्ताओं की भागीदारी

कोडरमा, वरीय संवाददाता। रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित महिला आक्रोश रैली में कोडरमा जिला की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कोडरमा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी के नेतृत्व में लगभग 250 कार्यकर्ता 37 गाड़ियों के काफिले के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में महिलाओं ने महिला बिल पास नहीं होने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे रैली का माहौल पूरी तरह आंदोलनात्मक बना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए महिला बिल का पारित होना बेहद आवश्यक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आक्रोश मार्च में शामिल हुए चंदवा के भाजपाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।