Women s Empowerment March in Simdega Thousands Rally for Rights and Safety हजारों कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के लिए रांची रवाना, Simdega Hindi News - Hindustan
More

हजारों कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के लिए रांची रवाना

सिमडेगा में महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। महिलाओं और युवाओं में उत्साह था, तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर पार्टी की गंभीरता को बताया।

Sat, 25 April 2026 11:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share
हजारों कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के लिए रांची रवाना

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित महिला आक्रोश मार्च में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता “नारी शक्ति का सम्मान”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे” और “महिला अधिकार हमारा संकल्प” जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आक्रोश मार्च में शामिल हुए चंदवा के भाजपाई

मौके पर जिला महामंत्री रवि गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आक्रोश रैली में कोडरमा से 250 कार्यकर्ताओं की भागीदारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।